पूर्णिया, मार्च 14 -- धमदाहा, एक संवाददाता।राजस्व कर्मचारी की हड़ताल पर जाने के बाद अब अंचल अधिकारियों के भी हड़ताल पर चले जाने से संबंधित कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा हैं। परिणाम स्वरूप परिमार्जन, नामांतरण, भू- स्वामित्व प्रमाण-पत्र, बासगीत पर्चा, जमीन नापी के साथ-साथ जाति, आय, निवास, एनसीएल एवं ईडब्ल्यूएस जैसे महत्वपूर्ण प्रमाण- पत्र भी जारी नहीं हो पा रहा हैं। जाति, निवास, आय एनसीएल एवं ईडब्ल्यूएस नहीं बनने से जहां छात्रों को वैकेंसी फॉर्म भरने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कई विद्यालयों एवं महाविद्यालय में नामांकन के लिए भी छात्रों को उपरोक्त प्रमाण पत्रों की आवश्यकता है। इस संबंध में अंचल अधिकारी धमदाहा ने बताया कि अंचल अधिकारी को प्रोन्नति के बाद डीसीएलआर बनाए जाने की बात को जब तक सरकार नहीं मानती है तब तक यह हड़त...