रांची, मार्च 10 -- रांची, संवाददाता। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री के निर्देशानुसार रांची जिले के सभी अंचलों में मंगलवार को जनता दरबार लगा। यहां संबंधित अंचल अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याएं सुनीं। जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों ने भूमि बंटवारा, अतिक्रमण, दाखिल-खारिज, भूमि निबंधन, जमीन मापी, आवास योजना, पेंशन, सामाजिक सुरक्षा, नल-जल योजना और आंगनबाड़ी से जुड़ी समस्याएं रखीं। अंचल अधिकारियों ने लोगों की शिकायतों को गंभीरता से सुना और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। शेष मामलों को आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को अग्रसारित कर दिया गया। जनता दरबार में अंचल निरीक्षक (सीआई) और राजस्व कर्मचारी भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि आम जनता की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देते हुए पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.