पटना, मार्च 27 -- उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि जनता का काम रोकने की इजाजत किसी को नहीं है। हड़ताल के नाम पर राजस्व सेवाएं बाधित करना अस्वीकार्य है। एक अप्रैल से हर अंचल में काम होगा। जो अधिकारी काम पर नहीं हैं, उनकी जगह कार्यरत अधिकारियों को तुरंत अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा। जनता ने काम करने का जनादेश दिया है। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने साफ कर दिया है कि जनहित के कार्यों में बाधा डालने वालों के लिए कोई नरमी नहीं बरती जाएगी और एक अप्रैल से पूरे राज्य में सख्त प्रशासनिक व्यवस्था लागू होगी। प्रधान सचिव सीके अनिल की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अब किसी भी अंचल को खाली नहीं रहने दिया जाएगा। जो अधिकारी हड़ताल में शामिल नहीं हैं, उन्हें उनके मूल पद के साथ अन्य रिक्त अंचल का भी अतिरिक्त प्रभार दिया जाएगा। इनमें अंचलाधिकार...