हजारीबाग, मई 21 -- बड़कागांव, प्रतिनिधि। अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने अवैध बालू कारोबार को लेकर सघन छापेमारी की। जिसमें अहले सुबह 3:30 बजे बालू लदा एक हाईवा एवं एक ट्रैक्टर जब्त किया गया । अंचल अधिकारी मनोज कुमार ने जप्त ट्रैक्टर के खिलाफ बड़कागांव थाने में मामला दर्ज कराया।वहीं हाईवा को लेकर देर शाम तक खनन विभाग को कार्रवाई के लिए अंचलाधिकारी मनोज कुमार के द्वारा पत्र लिख जा रहा था। यह भी पढ़ें- संयुक्त कार्रवाई में बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...