चतरा, मार्च 28 -- पत्थलगड्डा प्रतिनिधि प्रखण्ड सह अंचल कार्यालय के समीप सड़क के बीच प्रतिदिन ऑटो सर्विस की दूकान लगाई जाती है। ऐसे में लोगों का मानना है कि पूर्व में पत्थलगड्डा अंचलाधिकारी द्वारा दिए गए आदेशों का उल्लंघन कई माह से हो रहा है। लोगों का यह भी कहना है कि अंचलाधिकारी के आदेशों को दुकानदार ताक पर रख प्रतिदिन ऑटो सर्विस करता है, ऐसे में सड़क से गुजरने वाले लोगों के सर पर हमेशा मौत का साया बना रहता है। इसी माह होली के दिन सड़क से जा रहे एक युवक को सड़क पर विपरीत दिशा से आ रहे वाहन से मिले चकमा के कारण बाइकसवार युवक की जान चली गई थी। जिसके बाद भी लोग सड़कों पर अपनी वाहन खड़े कर रहे हैं। इतना ही नहीं कई लोग सड़क पर अपनी दुकान भी चला रहे हैं। यह दुकान कहीं और नहीं बल्कि अंचल कार्यालय से महज़ पच्चास फुट की दूरी पर स्थित है जो प्रतिदिन सड़क प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.