अंचलाधिकारी की हड़ताल के बाद फिर शुरू हुई जनता दरबार की सुनवाई, भूमि विवाद मामलों का निपटारा
लखीसराय, मई 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में करीब डेढ़ माह तक अंचलाधिकारी के हड़ताल पर रहने के कारण भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई प्रभावित हो गई थी। इस दौरान विभिन्न थाना क्षेत्रों में आयोजित होने वाला जनता दरबार भी नियमित रूप से संचालित नहीं हो पा रहा था, जिससे कई मामले लंबित पड़े हुए थे। अब हड़ताल समाप्त होने के बाद एक बार फिर थाना स्तर पर जनता दरबार का आयोजन शुरू कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- जनता दरबार में 12 मामले का निष्पादनजनता दरबार का आयोजन शनिवार को जिले के विभिन्न थानों में थानाध्यक्ष एवं अंचलाधिकारी की मौजूदगी में जनता दरबार लगाया गया, जहां भूमि विवाद से संबंधित लंबित मामलों की सुनवाई की गई। फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याएं सुनी गईं तथा दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति एवं उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर मामलों के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.