पटना, जून 2 -- सूबे के अंचलाधिकारियों को शपथ पत्र देकर बताना होगा कि उनके इलाके में कोई भूमिहीन परिवार नहीं है। कई अंचलाधिकारियों ने पात्र लोगों को भी अनफिट करार कर दिया है। इसलिए राजस्व विभाग ने डीएम को कहा है कि वे अंचलाधिकारियों से इसका शपथ पत्र लें और उसकी प्रति मुख्यालय को भेजें। जिलावार समीक्षा के क्रम में शिवहर, सीवान और बेगूसराय की समीक्षा करते हुए राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिया है कि अभियान बसेरा 2 के तहत राज्य के सभी भूमिहीन परिवारों को वास के लिए भूमि देना राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता में है। सभी अंचल अधिकारी अपने-अपने क्षेत्र के ऐसे गरीब परिवारों को चिह्नित कर उन्हें यथा शीघ्र वासभूमि उपलब्ध कराएं। कई अंचलों की रिपोर्ट में सुयोग्य श्रेणी के लोगों को अनफिट कर दिया गया है।...