अंचरा पंचायत के पूर्व मुखिया के निधन पर शोक
अररिया, मई 22 -- नरपतगंज, (ए.सं.)। नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र के अंचरा पंचायत के पूर्व मुखिया 60 वर्षीय कमल किशोर विराजी का शुक्रवार की सुबह असामायिक निधन हो जाने से परिजनों एवं क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। बताते चलें कि वे पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। वर्ष 2006 से 11 तक अंचरा पंचायत में मुखिया पद पर आसीन रहकर कई सराहनीय कार्य किए। उनके निधन की खबर फैलते ही उनके आवास पर अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए। शुक्रवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके निधन पर विधायक देवंती यादव, भपटियाही प्रमुख विजय यादव, निर्मली विधानसभा के पूर्व राजद प्रत्याशी बैजनाथ मेहता, पूर्व जिप सदस्य कलानंद बिराजी, नागेश्वर बिराजी, जगदीश बिराजी, मौसम खेरवाड़, रानू यादव आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.