अलीगढ़, अप्रैल 10 -- अलीगढ़। मंगलायतन यूनिवर्सिटी में गुरुवार को आयोजित देहदान कर्तव्य संस्था के शिविर में छात्रों को अंग व देहदान के प्रति जागरूक किया गया। संस्था के सचिव डॉ. जयंत शर्मा ने कहा कि पार्थिव शरीर की आवश्यकता मेडिकल के छात्रों से ज्यादा कौन जान सकता है। एक व्यक्ति के नेत्रदान से दो नेत्रहीनों का जीवन रोशन होता है। रक्तदान करने व्यक्ति चार अन्य लोगों का सहयोगी बनता है। अध्यक्ष डॉ. एसके गौड़ ने छात्रों को प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने संस्था का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. डीके वर्मा, डॉ. एमएल गौड़, दिलीप दामोदर वाष्र्णेय, अजय राणा, मेघ श्याम शर्मा आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.