लखनऊ, मार्च 25 -- लखनऊ। पीजीआई के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ब्रेन डेड डोनर के लिवर, गुर्दा समेत दूसरे अंग सुरक्षित निकालने की जरूरी प्रक्रियाओं की जानकारी साझा की गई। संस्थान निदेशक डॉ. आरके धीमान, लिवर ट्रांसप्लांट प्रभारी डॉ. सुप्रिया शर्मा ने प्रत्यारोपण सेवाओं को संभव बनाने में सामूहिक प्रयास के महत्व बताए। सभी लिवर, गुर्दा समेत दूसरे अंग प्रत्यारोपण बढ़ाने में टीम वर्क और अंगदान जागरूकता के महत्व पर जोर दिया। इस मौके पर संस्थान के डॉ. शालीन कुमार, डॉ. देवेन्द्र गुप्ता, डॉ. आर हर्षवर्द्धन और केजीएमयू के डॉ. अभिजीत चंद्रा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...