अंग्रेज सिपाहियों की बंदूके छीनीं, वर्दी उतरवाकर धोती पहनाई
बलिया, अगस्त 23 -- सुखपुरा। वीर बहादुर सिंह सोलंकी। 19 अगस्त को बलिया आजाद घोषित कर दिया गया था। चित्तू पांडेय कलेक्टर बनाए गए। इसी बीच 20 अगस्त को तुर्तीपार से घाघरा नदी पार कर पांच अंग्रेज सिपाही पैदल ही बलिया जिला मुख्यालय जा रहे थे। सुखपुरा के क्रांतिकारियों को इसकी जानकारी हुई तो भरखरा गांव के पास उनकी बंदूकें छीन लीं और वर्दी भी उतरवा दिया। क्रांतिकारियों ने अंग्रेज सिपाहियों को धोती पहनने को मजबूर कर दिया। भरखरा चट्टी पर पूड़ी-जलेबी खिलाकर पैदल ही बलिया भेज दिया। इस घटना में मुख्य रूप से नागेश्वर सिंह, रामकिशन सिंह, मुसाफिर चौधरी, बैजनाथ पांडेय, राज नारायण सिंह आदि थे। यह भी पढ़ें- सीने में गोली खाकर पारू थाने पर फहरा दिया तिरंगा घटना के बाद सभी भूमिगत हो गए। इसी बीच सुखपुरा के क्रांतिकारियों ने बलिया-सिकंदरपुर मार्ग पर सुखपुरा कस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.