पूर्णिया, अप्रैल 22 -- पूर्णिया, वरीय संवाददाता। पूर्णिया शहरी क्षेत्र के अध्ययन के लिए विश्व बैंक की पांच सदस्यीय टीम पहुंची। इस दौरान टीम ने शहर का भ्रमण किया। जिला पदाधिकारी-सह-समाहर्ता अंशुल कुमार के साथ विश्व बैंक की पांच सदस्यीय टीम ने मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट कोर्ट, जिला नियंत्रण कक्ष, समाहरणालय स्थित तालाब के जीर्णोद्धार कार्य का अवलोकन किया। इसके बाद टीम जिला अभिलेखागार पूर्णिया पहुंची। जहां प्राचीन दस्तावेजों का अवलोकन एवं अध्ययन किया गया। मौके पर टीम सदस्य इटली की आर नेट्टी (सीनियर अर्बन स्पेशलिस्ट), जापान की योजी तोरुमी (अर्बन डिजाइनर एंड स्पेशल प्लानर), वासुदेव थावकर (सीनियर अर्बन स्पेशलिस्ट), पूनम आहलूवालिया (सीनियर म्यूनिसिपल प्लानर), प्रकाश गौड़ (प्राइवेट सेक्टर पार्टिशिपेशन स्पेशलिस्ट) शामिल थे। यह भी पढ़ें- लक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.