पूर्णिया, अगस्त 14 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। देश को अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी से आजाद कराने की लड़ाई में धमदाहा अनुमंडल के शूरवीरों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी की इस जंग में अनुमंडल क्षेत्र के दर्जनों वीरों ने जहां देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए, वहीं कई स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजों की जेलों में यातनाएं सहकर भी आजादी की लड़ाई को कमजोर नहीं पड़ने दिया। धमदाहा और रुपौली में स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी शासन की व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए थानों को आग के हवाले कर दिया था। भवानीपुर थाना क्षेत्र के कटिहार सीमा से सटे श्रीपुर गांव के पहलटोला में भी स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आजादी के दीवानों का जमावड़ा लगता था। स्वतंत्रता सेनानी कुसुमलाल मंडल के घर पर जुटने वाले क्रांतिकारी अंग्रेजी शासन के खिलाफ आंदोलन की रणनीत...