नई दिल्ली, अगस्त 15 -- महराजगंज, विनीत पांडेय यूपी के महराजगंज के मिठौरा विकास खंड क्षेत्र का सेखुई गांव सावन के इस पवित्र महीने में भगवान शिव की भक्ति में सराबोर है। गांव का प्राचीन शिव मंदिर जहां श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का केंद्र है, वहीं यह स्वतंत्रता संग्राम से जुड़ी एक बेहद भावनात्मक और रोमांचक लोककथा भी अपने भीतर समेटे हुए है। ग्रामीणों के अनुसार अंग्रेजी हुकूमत के दौर में स्वतंत्रता सेनानियों को पकड़ने पहुंचे अंग्रेजों ने मंदिर में स्थापित शिवलिंग को धारदार हथियार से क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया था। शिवलिंग पर प्रहार के निशान आज भी मौजूद हैं, जो उस दौर में गोरी हुकूमत के जुल्म और गांव के स्वाभिमान की गवाही देते हैं। मंदिर से जुड़ी आस्था का एक अनूठा पहलू यह भी है कि जब लंबे समय तक क्षेत्र में बारिश नहीं होती, तो ग्रामीण शिवलिंग...