बुलंदशहर, जून 24 -- कोतवाली देहात क्षेत्र में अंग्रेजी शराब से भरा एक ट्रक सड़क किनारे पलटा हुआ मिला। आबकारी विभाग की टीम की जांच में ट्रक में लदी कुल 785 पेटियों में से 211 पेटियां गायब मिलीं। आबकारी निरीक्षक ने ट्रक चालक और मालिक के खिलाफ धोखाधड़ी व गबन का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में आबकारी निरीक्षक(क्षेत्र-1, सदर बुलंदशहर) अजय सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 17 जून को कानपुर देहात की आरती डिस्टिलरी से अंग्रेजी शराब की 785 पेटियां एक ट्रक में लोड कराकर नोएडा के लिए रवाना की गई थीं। ट्रक चालक मुजम्मिल को यह माल समय पर नोएडा पहुंचाना था। यह भी पढ़ें- अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पलटा, 211 पेटियां गायब आरोप है कि चालक ने जानबूझकर देरी की और निर्धारित समय 19 जून तक माल नोएडा नहीं पहुंचाया। 21 जून ...