बगहा, मई 3 -- रवीन्द्र नाथ तिवारी नरकटियागंज। शिकारपुर पुलिस ने बिनवलिया मोड़ के समीप छापेमारी कर ट्रैक्टर टेलर पर लदे कुल तीस कार्टून अंग्रेजी शराब की जब्ती की है। पुलिस की इस कार्रवाई में तीन शराब धंधेबाजों को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार धंधेबाजों में अजुआ गांव निवासी सत्यम कुमार,सुनील कुमार व रामनगर के रामनगर गांव निवासी फरहान आलम शामिल हैं।थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बिनवलिया के रास्ते अंग्रेजी शराब की खेप नरकटियागंज लाई जा रही है।सूचना पर एक टीम का गठन कर छापेमारी के लिए भेजा गया। बिनवलिया मोड़ के समीप पुलिस द्वारा चलाए गए जांच अभियान में उक्त शराब की जब्ती की गई है।जब्त यह भी पढ़ें- अंग्रेजी शराब जब्त तीन गिरफ्तार शराब कुल 333.5 लीटर है।उन्होंने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार तीनों...