कुशीनगर, अक्टूबर 3 -- पडरौना। हनुमानगंज थाने की पुलिस ने अवैध 28 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ बिहार के तस्कर को गिरफ्तार है। हनुमानगंज पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग के दौरान तस्करी कर ले जाई जा रही 28 शीशी अंग्रेजी शराब के साथ अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र योगेन्द्र महतो निवासी पच्छगछिया थाना सहोदरा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय, दरोगा अखिलेश कुमार यादव, सिपाही विकास यादव व विक्रान्त शुक्ला आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...