आरा, फरवरी 28 -- -नवादा थाने के जगदेव नगर रेलवे लाइन के समीप से पकड़े गए तीनों -यूपी से ट्रेन से शराब लाने के दौरान पुलिस ने तीनों को दबोच लिया आरा। हिन्दुस्तान संवाददाता नवादा थाने की पुलिस ने ट्रेन से शराब लेकर आ रहे नाबालिग सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार है। इनमें नवादा थाना क्षेत्र के अनाइठ वार्ड नंबर 43 निवासी ऋषि कुमार और उसी मोहल्ले के निवासी सोनू कुमार शामिल हैं। इनके पास से विभिन्न ब्रांड की 16.86 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी है। दो बाइक भी जब्त की गयी है। तीनों उसी मोहल्ले के एक तस्कर के लिए यूपी से शराब की खेप लेकर आ रहे थे। जानकारी के अनुसार नवादा थाने की पुलिस को शुक्रवार की रात सूचना मिली की जगदेव नगर ओवर ब्रिज के पास कुछ तस्कर ट्रेन वैक्यूम कर शराब उतारते हैं। इस सूचना के आधार पर दारोगा प्रीति कुमारी के नेतृत्व में पुलिस प...