देवरिया, सितम्बर 11 -- देवरिया, निज संवाददाता। सदर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने गुरुवार को प्लेटफार्म नंबर एक से दो महिलाओं और एक युवक को अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।जीआरपी की टीम भ्रमण पर थी। इसी बीच प्लेटफार्म नंबर एक के पश्चिमी छोर पर साइन बोर्ड के पास संदिग्ध दो महिलाएं दिखीं। जांच के दौरान दोनों के पास अलग-अलग बैग में 24-24 टेट्रा पैक मिले। बरामद शराब की कीमत 6,240 रुपये बताई गई है। पूछताछ में अपना नाम व पर्ता बिहार के समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र के गोदो निवासी लक्ष्मी देवी पत्नी ओपी साहनी और विठन थाना क्षेत्र के सुंदरपुर निवासी आरती देवी पत्नी संजय मुखिया बताया। उन्होंने उत्तर प्रदेश से कम कीमत पर शराब खरीदकर बिहार ले जाकर अधिक कीमत पर बेचने की बात कही। वहीं जीआरपीट टीम...