आरा, अप्रैल 8 -- शाहपुर। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ करनामेपुर बाजार से मोटरसाइकिल सवार दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस ने इनके पास से 180 एमएल की 96 पीस 8 पीएम अंग्रेजी शराब बरामद की है। बरामद शराब की कुल मात्रा 17.28 लीटर है। पुलिस ने उक्त शराब और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार सनंदन पासवान और राजू कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सनंदन पासवान बक्सर जिले के नैनीजोर थाना क्षेत्र के छोटकी नैनीजोर के शिवजी पासवान का पुत्र है। वहीं राजू कुमार झारखंड के धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र के भवतरिणी मनईताड़ के ददन पासवान का पुत्र बताया जाता है। ----- मारपीट का अभियुक्त गिरफ्तार, गया जेल शाहपुर। बहोरनपुर थानाध्यक्ष अभय कुमार ने मारपीट मामले में दर्ज...