आरा, मार्च 31 -- शाहपुर। करनामेपुर पुलिस ने अंग्रेजी शराब के साथ शराब धंधेबाज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। करनामेपुर थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार ने गुप्त सूचना सूचना के आधार पर पुलिस बल के साथ श्री त्रिदंडी देव डिग्री महाविद्यालय के पास से 31.92 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ धंधेबाज अरुण कुमार चौधरी को दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से 180 एमएल की तीन पेटी यानी 144 पीस आठ पीएम फ्रुटीनुमा अंग्रेजी शराब और 500 एमएल की 12 पीस बीयर बरामद की। बरामद शराब की कुल मात्रा 31.92 लीटर है। पुलिस ने उक्त शराब जब्त कर ली है। इस संबंध में करनामेपुर थाने में उत्पाद एवं मद्य निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस ने अरुण कुमार चौधरी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह सूहिया गांव के वीरेंद्र चौधरी का पुत्र है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.