अंग्रेजी शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार
गया, अप्रैल 11 -- थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बनिया गांव में छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 54 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान मौके से शराब के धंधेबाज पुरुषोत्तम कुमार उर्फ छोटू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके घर से विभिन्न कंपनियों की अंग्रेजी शराब की बोतलें जब्त की हैं। थानाध्यक्ष मनेस कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.