आगरा, जनवरी 23 -- जीआरपी आगरा कैंट ने हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की पांच बोतलों के साथ एक शातिर को गिरफ्तार किया है। इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि शुक्रवार को चेकिंग के दौरान आगरा कैंट स्टेशन पर एक संदिग्ध युवक को पकड़ा। उसके बैग में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब की पांच बोतलें बरामद हुईं। पूछताछ में उसने अपना नाम सनी पुत्र विनोद निवासी जोगीपाड़ा, थाना शाहगंज बताया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह हरियाणा से सस्ती शराब खरीदकर ट्रेनों व स्टेशनों पर यात्रियों को महंगे दाम पर बेचता है। जीआरपी ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.