काशीपुर, अप्रैल 5 -- काशीपुर, संवाददाता। बाजपुर रोड पर हाल ही में खोली गई अंग्रेजी शराब की दुकान के विरोध में रविवार को महिलाओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। बड़ी संख्या में महिलाएं दुकान के बाहर धरने पर बैठ गईं और विरोध स्वरूप सड़क पर सांकेतिक जाम लगाकर दुकान और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक शराब की दुकान को वहां से हटाया नहीं जाता, उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। रविवार सुबह महिलाओं और स्थानीय लोगों ने पहले चक्का जाम किया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद सभी प्रदर्शनकारी दुकान के बाहर एकत्र होकर धरने पर बैठ गए और जमकर नारेबाजी की। महिलाओं का कहना था कि वे किसी भी कीमत पर इस क्षेत्र में शराब की बिक्री नहीं होने देंगी। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि यह शराब की दुकान धार्मिक स...