नैनीताल, दिसम्बर 28 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका की ओर से संचालित माल रोड स्थित नर्सरी स्कूल को जल्द अंग्रेजी माध्यम में संचालित किया जाएगा। विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार का कार्य भी शुरू कर दिया है। रोटरी क्लब नैनीताल की ओर से नगर पालिका से अनुमति लेकर विद्यालय भवन के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कर दिया गया है। स्कूल भवन की दीवारों की मरम्मत, कक्षाओं में टाइल्स बिछाने, शौचालयों का सुधार एवं निर्माण कार्य कराया जाएगा। विद्यालय में कक्षा 1 से लेकर 5वीं तक की पढ़ाई होती है। वर्तमान में 32 बच्चे अध्ययनरत हैं। अब पालिका विद्यालय को अंग्रेजी माध्यम में संचालित करने का मन बना रही है। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बताया, बच्चों को प्रारंभिक स्तर से ही बेहतर शिक्षा मिल सके, इसके लिए अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई कराई जाएगी। वहीं, रोटरी क्लब की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.