हल्द्वानी, अप्रैल 22 -- हल्द्वानी। इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में चारों सदनों के बीच 'ड्रीम्स डोन्ट वर्क, अनलेस यू डू' विषय पर अंग्रेजी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें कक्षा 9 एवं 10 के छात्रों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नीले सदन, द्वितीय स्थान लाल सदन और तृतीय स्थान हरे सदन ने हासिल किया। विजेताओं में व्योम जोशी, गुरनूर कौर, अवंतिका उप्रेती, आरव गुप्ता, राशी रावत, रुद्र सक्सेना, कर्त्तव्य जोशी आदि शामिल रहे। प्रबंधक डॉ. दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ. गीतिका बल्यूटिया, प्रधानाचार्य अनुराग माथुर, उपप्रधानाचार्य ममता तनेजा, प्रेरणा जोशी, पूजा जोशी, सक्षम कोरंगा, गरिमा बिष्ट, हेमा पंत ने होनहार छात्रों को सम्मानित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...