नई दिल्ली, मई 15 -- Jitan Ram Manjhi on Smrat Choudhary English Knowledge: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के अंग्रेजी ज्ञान पर सियासी गलियारे में बहस छिड़ गई है। सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वालों को पूर्व सीएम सह केंद्रीय मंत्री जीतनरा मांझी ने करारा जवाब दिया है। इसी बहाने उन्होंने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस की सर्वेसर्वा सोनिया गांधी को भी लपेट लिया है। इससे पहले मध्यप्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती ने भी ट्रोलरों की जमकर खिंचाई की थी। जन सुराज के संयोयक प्रशांत किशोर भी इसे लेकर सम्राट चौधरी पर हमलावर दिखते रहते हैं। जीतनराम मांझी ने कहा है कि आम लोगों को सम्राट चौधरी की अंग्रेजी पूरी तरह से समझ में आती है। सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर जीतनराम मांझी ने पोस्ट डाला है। उन्होंने कहा है कि बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी व...