वाराणसी, मार्च 12 -- बड़ागांव (वाराणसी), संवाद। एक कॉलेज में अंग्रेजी के प्रवक्ता की शिक्षिका पत्नी को धर्म परिवर्तन कराकर निकाह करने की धमकी के मामले में कोर्ट के आदेश पर बड़ागांव पुलिस ने केस दर्ज किया है। शिकायकर्ता बड़ागांव निवासी ने बताया कि आरोपी ने उसकी पत्नी को बहलाकर रुपये भी ऐंठ लिए हैं, जो नहीं लौटा रहा है। प्रवक्ता ने पुलिस को बताया है कि उनकी पत्नी जौनपुर के एक सरकारी स्कूल में सहायक अध्यापक हैं। वह परिवर समेत बड़ागांव में रहते हैं। अगस्त 2023 में जौनपुर के मड़ियाहूं निवासी फेरीवाला रेहान अंसारी कपड़े एवं चादर लेकर उसके घर आया था। कई बार सामान खरीदने के दौरान रेहान ने उनकी पत्नी से मेल जोल बढ़ा लिया। दोनों में गहरी दोस्ती हो गई। रेहान अंसारी का घर पर आना-जाना हो गया। इस दौरान उसने प्रवक्ता की पत्नी से यूपीआई के जरिये काफी रुप...