गाज़ियाबाद, फरवरी 21 -- - सीबीएसई 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा में कुछ प्रश्नों की शब्दावली रही कठिन - यूपी बोर्ड हाईस्कूल की गृह विज्ञान परीक्षा आसान और इतिहास की परीक्षा रही सामान्य - गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। जिले में शनिवार को सीबीएसई 10वीं अंग्रेजी परीक्षा में व्याकरण और स्पीच प्रश्न छात्रों के लिए मुश्किल लगे। शेष सभी प्रश्न सामान्य थे। वहीं, दूसरी तरफ यूपी बोर्ड इंटर के इतिहास के पेपर में समय कम रह गया, जबकि हाईस्कूल की गृह विज्ञान परीक्षा आसान रही। जिले के 50 केंद्रों पर 17 फरवरी से सीबीएसई की परीक्षाएं चल रही हैं। इसी क्रम में शनिवार को सुबह 10:30 बजे से 1:30 बजे तक 10वीं की अंग्रेजी परीक्षा हुई। परीक्षा देने वाली गर्विता, शिवांगी और जिया ने बताया कि ओवरऑल परीक्षा सामान्य स्तर की थी, लेकिन कुछ प्रश्नों की शब्दावली थोड़ी कठिन थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.