अंग्रेजी के एक रिक्त पद पर दो शिक्षिकाओं का तबादला
प्रयागराज, जुलाई 5 -- राजकीय शिक्षकों के स्थानान्तरण में अनियमितता के आरोप लगे हैं। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज विकास नगर लखनऊ में अंग्रेजी विषय का पद रिक्त होने के बावजूद दो सहायक अध्यापिकाओं का तबादला हो गया है। अपर शिक्षा निदेशक राजकीय अजय कुमार द्विवेदी की ओर से 30 जून को जारी आदेश में पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बछरावां रायबरेली की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका जया कृष्णा और राजकीय हाईस्कूल खंतारी बीकेटी लखनऊ की अंग्रेजी विषय की शिक्षिका गीतांजलि पांडेय को जीजीआईसी विकास नगर भेजा गया है। शिक्षक संगठनों का कहना है कि मनमानी छिपाने के लिए पहली बार एक-एक शिक्षक का आदेश उसके ई-मेल पर भेजा गया है। कोई समेकित सूची जारी नहीं की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.