नोएडा, मई 16 -- नोएडा, कुलदीप शर्मा। सीबीएसई की दूसरी बोर्ड परीक्षा के तहत शनिवार को दसवीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। सेक्टर-11 स्थित मॉडर्न स्कूल से परीक्षा देकर निकल रहे छात्रों ने परीक्षा को आसान बताया। छात्रा अलीशा ने बताया कि उसे पहले ही अंग्रेजी विषय में अच्छें अंक मिल चुके थे, लेकिन माता-पीता की सलाह पर उन्होंने दोबारा परीक्षा दी। वहीं, छात्र प्रिंस ने कहा कि परीक्षा दोबारा आयोजित होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने भी बेहतर अंक के लिए दोबारा परीक्षा देने का फैसला किया। छात्र आदित्य ने बताया कि वह पहले ही अंग्रेजी विषय में पास हो चुके थे, लेकिन बेहतर प्रतिशत के लिए माता-पिता की सलाह पर दोबारा परीक्षा देने का फैसला किया।परीक्षा यह भी पढ़ें- भागलपुर : सीबीएसई 10वीं की दूसरी परीक्षा में शामिल हुए छात्र केंद्र के बाहर अभिभावक...