हाथरस, मार्च 13 -- गुरुवार को जनपद के आठ परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित कराई गई। अंग्रेजी विषय की परीक्षा में 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा को संपन्न कराया गया। 17 फरवरी से सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाओं का आगाज हुआ। बुधवार को दसवीं के परीक्षार्थियों की आखिरी परीक्षा आयोजित की गई। गुरूवार को इंटरमीडिएट की अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा केंद्र पर प्रवेश से पहले सघन चेकिंग परीक्षार्थियों की हुई। उसके बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। इंटरमीडिएट की अंग्रेजी कोर विषय की परीक्षा में कुल 2718 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे,जिसमें से 2668 परीक्षार्थी उपस्थित रहे,जबकि 50 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि अंग्रेजी एलेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.