नोएडा, मार्च 12 -- नोएडा संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा गुरुवार को हुई। परीक्षा खत्म होने के बाद केंद्रो से बाहर निकल रहे छात्रों ने प्रश्नपत्र को आसान बताया। छात्रों का कहना था कि प्रश्नपत्र पाठ्यक्रम के अनुसार ही प्रश्न पूछे गए। हालांकि, साहित्य (लिटरेचर) खंड में बड़े उत्तर लिखने में अधिक समय लगने के कारण कुछ छात्रों को समय प्रबंधन में थोड़ी परेशानी हुई। छात्रों के अनुसार रीडिंग स्किल्स का हिस्सा बेहद सरल रहा। पैसेज से जुड़े प्रश्न सीधे और समझने में आसान थे, जिससे अधिकांश छात्रों ने इसे आसानी से हल कर लिया। वहीं क्रिएटिव राइटिंग स्किल्स में पत्र, नोटिस और लेखन से जुड़े प्रश्न भी छात्रों को सामान्य लगे। छात्रा श्रष्ठी शर्मा ने बताया कि लिटरेचर खंड में लंबे उत्तर वाले प्रश्नो...