अंग्रेजी की परीक्षा के बाद छात्र तनाव मुक्त दिखे
फरीदाबाद, मार्च 12 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) द्वारा गुरुवार को 12वीं कक्षा की अंग्रेजी विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई गई। परीक्षा समाप्त होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले विद्यार्थियों के चेहरों पर राहत साफ दिखाई दी। परीक्षार्थियों ने बताया कि पेपर अपेक्षाकृत आसान था, जिससे उन्हें उत्तर लिखने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। परीक्षा सुबह 10:30 बजे शुरू हुई और दोपहर 1:30 बजे तक चली। निर्धारित समय से पहले ही छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने लगे थे। परीक्षार्थियों के अनुसार प्रश्नपत्र संतुलित था और अधिकतर प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुसार ही पूछे गए थे। विद्यार्थियों ने बताया कि रीडिंग और राइटिंग सेक्शन के प्रश्न भी समझने में आसान थे। कई विद्यार्थियों का कहना था कि अच्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.