प्रयागराज, मार्च 2 -- प्रयागराज। प्रदेश में खुली कंपोजिट शराब की दुकानों पर हुई अंग्रेजी शराब और बीयर की जुगलबंदी ने मॉडल शॉप के संचालकों (अनुज्ञापी) को तगड़ा झटका दिया है। कंपोजिट शॉप पर एक साथ अंग्रेजी शराब और बीयर बिकने के कारण मॉडल शॉप की उपयोगिता कम हुई और वे घाटे में चले गए। जिससे संचालकों को काफी नुकसान हो रहा है। यह स्थिति तब और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है जब प्रदेश के सभी जिलों में शराब की बिक्री बढ़ी है। प्रयागराज जैसे जिलों में तो लक्ष्य के सापेक्ष 104 फीसदी शराब की बिक्री हुई है। वर्ष 2025-26 की आबकारी नीति में किए गए प्रावधान के तहत पहली बार प्रदेश में कंपोजिट शराब की दुकानें खोली गई थीं। कंपोजिट शराब की दुकानों पर बीयर और अंग्रेजी शराब मिलने से लोगों को मॉडल शॉप पर जाने की जरूरत नहीं होती है। हालांकि मॉडल शॉप पर बैठकर पीने...