मधुबनी, अप्रैल 30 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। स्नातक सेमेस्टर-3 की चल रही परीक्षा के तहत गुरुवार को ग्रुप इ और एफ (एमजीसी) के चतुर्थ पेपर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। प्रथम सत्र में साइकोलॉजी, फिजिक्स और अंग्रेजी विषयों की परीक्षा आयोजित की गई, जबकि द्वितीय पाली में केमिस्ट्री, होम साइंस और मैथमेटिक्स की परीक्षा हुई।अंग्रेजी और गणित के प्रश्नों ने छात्रों की परेशानी बढ़ा दी। परीक्षार्थियों के अनुसार दोनों विषयों में प्रश्न ट्रिकी थे, जिससे हल करने में कठिनाई हुई। वहीं साइकोलॉजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री और होम साइंस के प्रश्न अपेक्षाकृत सरल और रोचक रहे। फूल देवी कुशेश्वर झा महाविद्यालय में आरके कॉलेज के ऑब्जर्वर सुधांशु कुमार राय निरीक्षण के लिए पहुंचे। यह भी पढ़ें- अंग्रेजी और गणित के प्रश्नों ने छात्रों को उलझाय...