इटावा औरैया, मार्च 15 -- थाना क्षेत्र के नगला वैश गांव निवासी संगीता देवी पत्नी सुनील कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही पड़ोसी कल्लू उर्फ धर्मेंद्र पुत्र रामप्रकाश यादव और उसकी मां नीलम देवी ने करीब तीन माह पहले उनसे दो सोने की अंगूठियां और 15 हजार रुपये नगद ले लिए थे। उस समय उनके पति को इस लेन-देन की जानकारी नहीं थी। पीड़िता का आरोप है कि जब कुछ समय बाद उन्होंने अपने रुपये और अंगूठियां वापस मांगीं तो आरोपितों ने देने से इन्कार कर दिया। विरोध करने पर दोनों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद से फोन पर लगातार धमकियां दी जा रही हैं, जिससे वह और उनका परिवार भयभीत है। पुलिस आरोपितों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.