गिरडीह, मार्च 23 -- चक्कर लगाकर परेशान हो रहे लाभुक बेंगाबाद, प्रतिनिधि। बेंगाबाद प्रखंड की पीडीएस दुकानों में विभागीय निर्देशों की खुलेआम अवहेलना किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। अंगूठा लगाने के साथ ही कार्डधारियों को अनाज नहीं दिया जाता है। जबकि राशन के लिए कार्डधारियों को दो से चार दिनों तक इंतजार करना पड़ता है। तब जाकर डीलर कार्डधारियों को राशन देते हैं। इस व्यवस्था से कार्डधारी त्रस्त हैं। बावजूद इसके प्रखंड की जनवितरण प्रणाली दुकान की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है और राशन के लिए कार्डधारियों को डीलर के यहां चक्कर काटना पड़ रहा है। इस व्यवस्था में खासकर महिला लाभुकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाम नहीं छापने की शर्त पर महिला कार्डधारियों का कहना है कि संबंधित डीलर के यहां एक दिन लिंक देने के लिए आना पड़ता ह...