बागपत, नवम्बर 29 -- उर्वरकों की कालाबाजारी को रोकने के लिए सरकार ने पीओएस (पाइंट आफ सैल) मशीन को अपडेट कर दिया है। अब जिले में किसान कितना उर्वरक ले जा चुके है अंगूठा लगते ही पूरा ब्योरा सामने आ जाएगा। यह ही नहीं किसी भी दुकान से उर्वरक लेंगे वहां भी पूरा ब्योरा आंखों के सामने आएगा। लगातार हो रही कालाबाजारी और मारमारी को देखते हुए यह कदम उठाया है। उर्वरकों की कालाबाजारी से निपटने के लिए सरकार ने तकनीक का सहारा लिया है। उर्वरकों की दुकानों पर रखी गई पीओएस मशीनों को अपडेट करा दिया गया है। किसान के पीओएस डिवाइस पर अंगूठा लगाते ही उसके द्वारा पूरे साल में खरीदे गए उर्वरकों का रिकॉर्ड खुल जाएगा। वर्तमान रबी सीजन में लगभग सभी जिलों में उर्वरक के लिए मारामारी मची हुई है। कृषि विभाग लगातार दावा करता रहा कि खाद की पर्याप्त उपलब्धता है और पिछले साल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.