हमीरपुर, मार्च 23 -- हमीरपुर, संवाददाता। राशन कार्डधारकों ने कोटेदार पर अंगूठा लगवाने के बाद राशन ना देने सहित गंभीर आरोप लगाते हुए सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कोटेदार के खिलाफ साक्ष्यों का अवलोकन कर दण्डात्मक कार्यवाही करने की मांग डिप्टी कलेक्टर से की। गोहाण्ड विकास क्षेत्र के ग्राम अलकछवा के राशन कार्डधारकों ने दिए ज्ञापन में बताया कि उनके गांव में सरकारी राशन की दुकान कोटेदार सुनील कुमार राजपूत घटतौली करता है। करीब तीन माह से उन्हें राशन सामग्री नही दे रहे है। जब वह दुकान जाते हैं तो कोटेदार उनके अंगूठे का निशान लगवा लेता है। लेकिन राशन सामग्री नहीं देता है। साथ ही राशन सामग्री के साथ 100-150 रुपये देकर अतिरिक्त सामान लेने का दबाब डालता है। गांव के अन्य कार्डधारक भी कोटेदार की मनमानी से त्रस्त हैं। कोटेदा...