गढ़वा, अप्रैल 20 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के कैलान पंचायत अंतर्गत फुलववार गांव में जन वितरण प्रणाली से जुड़ी गंभीर अनियमितता का मामला सामने आया है। सरकार की महत्वाकांक्षी जन वितरण प्रणाली के तहत गरीब और जरूरतमंदों को खाद्यान्न उपलब्ध कराना है लेकिन स्थानीय स्तर पर कथित गड़बड़ियों के कारण लाभार्थियों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने धवल प्रताप महिला समूह की पीडीएस डीलर चंपा देवी पर मार्च और अप्रैल माह का राशन वितरण नहीं करने का आरोप लगाया है। सोमवार को बड़ी संख्या में कार्डधारी पीडीएस दुकान पर पहुंचकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि डीलर द्वारा ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगवाकर राशन नहीं दिया जाता। कार्डधारियों ने आरोप लगाया कि कई बार एक ही महीने में दो बार अंगूठे का निशान लिया गया। उससे यह संदेह और गहरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.