अंगूठा लगवाकर नहीं दिया राशन, कोटेदार की दुकान सीज
इटावा औरैया, जून 5 -- इटावा। राशन वितरण में अनियमितता और उपभोक्ताओं को पूरा राशन न देने की शिकायत पर प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए पचावली गांव की राशन की दुकान को सीज कर दिया। साथ ही राशन डीलर के खिलाफ थाना फ्रेंड्स कॉलोनी में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मामले की जांच जारी है। पचावली निवासी जगरानी ने डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि गांव के कई राशन कार्डधारक निर्धारित कोटे का राशन लेने के लिए उचित दर विक्रेता बृजेश यादव की दुकान पर पहुंचे थे। आरोप है कि डीलर ने लाभार्थियों के अंगूठे लगवाकर ई-पॉस मशीन में उपस्थिति दर्ज कर ली, लेकिन कुछ लोगों को राशन नहीं दिया गया, जबकि कई लोगों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया गया। जब कार्डधारकों ने इसका विरोध किया और पूरा राशन देने की मांग की तो उन्हें दुकान से भगा दिया गया। शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.