अंगूठा लगवाकर ठगी का आरोपित गिरफ्तार
उन्नाव, मार्च 27 -- अचलगंज। ग्राम जमुका में एक अनपढ़ दलित महिला के साथ बैंकिंग सुविधा के नाम पर बड़ी धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। आरोप है कि बैंक के बीसी (बिजनेस कॉरेस्पॉन्डेंट) ने अंगूठा लगवाकर महिला के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए, लेकिन उसके हाथ में केवल दो हजार रुपये ही थमाए। लंबे समय तक पुलिस की अनदेखी के बाद मामला कोर्ट पहुंचा, जिसके आदेश पर रिपोर्ट दर्ज हुई और अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम जमुका निवासी ज्ञानवती 3 अगस्त 2017 को अपने खाते से दो हजार रुपये निकलवाने गांव के ही देवेश पांडेय के पास गई थी, जो बैंक ऑफ इंडिया का बीसी संचालित करता था। अनपढ़ होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने उससे आधार कार्ड और अंगूठा लगवाया और खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद उसने महिला को केवल दो हजार रुपये दिए औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.