हजारीबाग, जनवरी 9 -- कटकमसांडी (हजारीबाग)। हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड अंतर्गत बानादाग गांव में गुरुवार रात एक हृदयविदारक हादसे में दंपति की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान गंगा प्रसाद (55) और उनकी पत्नी रेणु देवी (50) के रूप में हुई है। इस घटना से पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार गंगा प्रसाद और रेणु देवी रोज की तरह 8 जनवरी की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए थे। ठंड से बचने के लिए उन्होंने बंद कमरे में कोयले की अंगीठी जला ली। रातभर अंगीठी जलती रही, जिससे कमरे में कार्बन मोनोऑक्साइड गैस भर गई और दोनों का दम घुट गया। शुक्रवार सुबह जब काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला तो घर में मौजूद बहू को अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा खोलते ही सास-ससुर को निढाल पड़ा देख वह घबरा गई और शोर मचाया। ग्रामीणों की मदद...