फरीदाबाद, मार्च 18 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। डबुआ कॉलोनी में गैस सिलेंडर नहीं मिलने के कारण अंगीठी पर खाना बनाने के दौरान एक व्यक्ति झुलस गया। पति को बचाने के चक्कर में महिला भी मामूली रूप से झुलस गई। उपचार के लिए उन्हें बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, डबुआ कॉलोनी निवासी दीवान अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि घर का गैस सिलेंडर कई दिन पहले खत्म हो गया था। काफी प्रयास के बाद भी नया सिलेंडर नहीं मिल पा रहा था। बुधवार को वह बाजार से अंगीठी और कोयला खरीदकर लाए थे। , ताकि उस पर खाना बनाया जा सके।इसी कारण वह अंगीठी पर खाना बना रहे थे। उन्होंने अंगीठी में कोयला डालकर उसे जलाने का प्रयास किया, लेकिन अंगीठी ठीक से नहीं जल रही थी। इसी दौरान उन्होंने अंगीठी में पड़े कोयलों पर ज्वलनशील पदार्थ डाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.