जौनपुर, मार्च 12 -- सरकी (जौनपुर)। क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी संदीप पाठक के घर गुरुवार भोर करीब चार बजे छत पर बने कमरे में रखी अंगीठी से आग लग गई। कमरे में रखा एक कुंतल गेहूं, दाल, उपले और गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने बताया कि गैस सिलेण्डर न मिलने की वजह से कल रात छत पर अंगीठी से खाना बनाया गया था, जिसके बाद सभी लोग सोने चले गए। भोर में छत से लपटें देख बगल के सुभाष पाठक ने सूचना दी तब ग्रामीणों की मदत से आग पर काबू पाया गया। गनीमत यह रही कि मकान में आग लगने से पहले बुझा लिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.