कानपुर, मार्च 15 -- कानपुर। केंद्रीय गुरमत सभा ने रविवार को गुरुद्वारा श्री दशमेश सिंह सभा निराला नगर से दोपहर बाद अंगीठा साहिब जी की धार्मिक सेवा संभाल यात्रा निकाली। सजे हुए लोडर एवं बस में बैठकर निराला नगर की साध संगत ने शबद कीर्तन किए। संगत ने जगह जगह इस यात्रा का स्वागत किया। यात्रा अरमापुर नहर पहुंची। यहां अंगीठा सामग्री को अरदास के बाद नहर में विसर्जित किया गया। यहां ज्ञानी अजीत सिंह, रणधीर सिंह पिंका, सुरेन्द्र सिंह रूहानी, जसमीत सिंह, जगजीत सिंह, राजकुमार लालडिनानी, आशीष आहूजा, गौरव मतरेजा, मनीष मंधानी, गौरव सिंह, विशाल तिवारी, सिमर आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.