रांची, मार्च 8 -- रांची। झारखंड प्रदेश अंगिका समाज द्वारा रविवार को दयानंद आर्य विद्या पब्लिक स्कूल, कमड़े में होली मिलन सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया। क्षेत्रीय होली गीतों के बीच समाज के लोगों ने एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। रिम्स के सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. संजय कुमार सिंह को अंग सम्मान 2026 से नवाजा गया। वहीं, दिनेश प्रसाद गुप्ता, मंजू सिंह और उदयकांत झा को अंग सेवा रत्न 2026 प्रदान किया गया। कार्यक्रम में महासचिव डॉ. श्रीमोहन सिंह सहित सैकड़ों सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...