भागलपुर, मार्च 2 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता सैंडिस कंपाउंड क्रिकेट स्टेडियम में बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (बीसीए) द्वारा शुक्रवार को बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी लीग के तहत भागलपुर बनाम बांका का रोमांचक मुकाबला खेला गया। भागलपुर ने बांका को 72 रनों से हराकर अंगिका जोन के पुल चैंपियन होने का गौरव प्राप्त किया। भागलपुर की जीत के हीरो भानु कुमार रहे। उन्होंने 10 ओवरों में 43 रन देकर पांच विकेट लेकर बांका के खिलाड़ियों को मैदान पर टिकने नहीं दिया। एक समय जहां बांका की टीम लक्ष्य को पाती नजर आ रही थी, लेकिन घातक गेंदबाजी के सामने वे धाराशायी हो गए। भानु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। यह जानकारी जानकारी भागलपुर जिला क्रिकेट एसोसिएशन (बीडीसीए) के उपाध्यक्ष सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू ने दी। उन्होंने बताया कि अंगिका जोन के तहत यह अंतिम लीग मैच था। टॉस ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.