गुमला, मई 3 -- कामडारा, प्रतिनिधि। कामडारा प्रखंड में रविवार को शिव मंडा पूजा समिति के तत्वावधान में आयोजित मंडा पूजा सह मेला श्रद्धा,आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम बना। आग के दहकते अंगारों पर चलकर श्रद्धालुओं ने अपनी अटूट श्रद्धा और विश्वास का परिचय दिया। पूजा-अनुष्ठान और मेले में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। यह भी पढ़ें- झारखंड की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा है छऊ नृत्य : विधायकपूजा का आयोजन मंडा पूजा में 42 भोक्ताओं ने भाग लेकर भगवान शिव की आराधना की। 24 घंटे के उपवास के बाद रविवार सुबह पांच बजे फूलकुंदी व झूलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। भोक्ताओं ने नंगे पांव दहकते अंगारों पर चलकर अपनी परंपरा निभाई। करीब 40 फीट ऊंचाई पर झूलन करते हुए फूल बिखेरे। श्रद्धालु महिलाओं ने पूरे श्रद्धाभाव से अपने आंचल में इन फूलों को सहेजा। इससे पूर्व कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.